INS तरकश रूसी नौसेना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचा रूस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

INS तरकश रूसी नौसेना दिवस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचा रूस

भारतीय नौसेना का पोत तरकश गुरूवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में पहुंच गया। यह पोत रूसी नौसेना

भारतीय नौसेना का पोत तरकश गुरूवार को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में पहुंच गया। यह पोत रूसी नौसेना दिवस समारोह में हिस्सा लेने गया है। इस कदम से दोनों देशों के संबंधों को और मजबूती मिलेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
इस पोत का रूसी नौसेना के अधिकारियों ने स्वागत किया और सम्मान में रूसी नौसेना की धुन बजाई गई।
 
भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि रूस और भारत के मध्य संबंधों को और मजबूती और दोनों देशों के मध्य ‘‘विशिष्ट एवं विशेषाधिकार रणनीतिक सहभागिता’’ को पहचान देने के लिए भारतीय नौसेना का पोत तरकश रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में गुरूवार को पहुंचा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।