इंडोनेशिया : जकार्ता में पैसेंजर प्लेन क्रैश, पायलट था भारतीय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इंडोनेशिया : जकार्ता में पैसेंजर प्लेन क्रैश, पायलट था भारतीय

एयर ट्रैफिक सर्विस के मुताबिक क्रैश हुए विमान का मॉडल बोइंग 737 MAX 8 था। चैनल न्यूज एशिया

इंडोनेशिया की लायन एयर पैसेंजर प्लेन हादसे का शिकार हो गई है। जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही विमान का में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूट गया। जानकारी के मुताबिक प्लेन का पायलट भारतीय था।लॉयन एयर का विमान जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट में ही क्रैश हो गया। यह विमान क्रैश होकर समुद्र में गिरा है। इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रवक्ता युसुफ लतीफ ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए इस घटना की पुष्टी की है।

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक टेक ऑफ के करीब 13 मिनट बाद ही प्लेन का राडार से संपर्क टूट गया था। एयर ट्रैफिक सर्विस के मुताबिक क्रैश हुए विमान का मॉडल बोइंग 737 MAX 8 था। जानकारी के अनुसार प्लेन में क्रू और यात्रियों को मिलाकर 188 लोग सवार थे।

लायन एयर समूह के चीफ एग्जेक्यूटिव एडवर्ड सिरैट ने इस संबंध में कहा कि इस संबंध में फिलहाल वे कोई टिप्पणी नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वे यात्रियों की जानकारी और डेटा जुटाने की कोशिश में जुट गए हैं। एविएशन इंडस्ट्री में बोइंग 737 मैक्स की सबसे अधिक मांग है। यह इस विमान में हुआ इस तरह का पहला हादसा है।

बोइंग 737 मैक्स जेट के पहले विमान की शुरुआत 2017 में हुई थी। मलेशिया की मैलिंडो एयर को इस विमान की पहली डिलीवरी मिली थी। बता दें कि 2013 में भी यहां से ही एक बोइंग-737 विमान क्रैश हुआ था। इस हादसे में करीब 108 लोग मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।