भारत को दृढ़ता से स्पष्ट करना चाहिए कि यूक्रेन पर रूस के हमले पूरी तरह गलत : हिलेरी क्लिंटन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत को दृढ़ता से स्पष्ट करना चाहिए कि यूक्रेन पर रूस के हमले पूरी तरह गलत : हिलेरी क्लिंटन

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस से भारत का ऊर्जा आयात

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस से भारत का ऊर्जा आयात बहुत कम है और यह रेखांकित करना महत्वपूर्ण होगा कि एक संप्रभु राष्ट्र के रूप में भारत को अपने हितों के हिसाब से फैसले लेने होंगे।
उन्होंने कहा कि लेकिन भारत को यह बात दृढ़ता से स्पष्ट करनी चाहिए कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमले पूरी तरह गलत हैं।
चीन के साथ सीमा पर भारत के गतिरोध को ‘बहुत परेशानी वाला’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि इस विषय पर और अधिक ध्यान देना होगा तथा भारत अपनी रक्षा के लिए जो भी करता है, अमेरिका उसका समर्थन करता है।
हिलेरी ने इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए यह बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।