भारत ने नेपाल को राहत सामग्री पहुंचाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत ने नेपाल को राहत सामग्री पहुंचाई

Screenshot 4 11भारत ने रविवार को अपनी पड़ोसी पहले नीति के तहत भूकंप प्रभावित नेपाल को राहत सहायता भेजी।विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा,नेपाल के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन राहत सहायता प्रदान की जा रही है। पहले प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में भारत दवाएं और राहत सामग्री पहुंचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पड़ोसी पहले की नीति सक्रिय है।

अब तक 157 लोग मारे गए

नेपाल में शुक्रवार 3 नवंबर को काठमांडू से लगभग 500 किमी पश्चिम में जजरकोट जिले में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। यह 2015 के बाद – जिसमें लगभग नौ हजार लोग मारे गए थे और 22 हजार से अधिक घायल हुए थे – नेपाल में सबसे विनाशकारी भूकंप था। शुक्रवार को आए भूकंप के कारण हिमालयी राष्ट्र के जजरकोट और रुकुम जिलों में अब तक 157 लोग मारे गए हैं और लगभग 200 लोग घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।