भारत रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे से निपटने में बांग्लादेश की मदद करने के लिए बहुत कुछ कर सकता है : हसीना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे से निपटने में बांग्लादेश की मदद करने के लिए बहुत कुछ कर सकता है : हसीना

भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को कहा कि

भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को कहा कि भारत रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे से निपटने में उनके देश की मदद करने के लिए बहुत कुछ कर सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश सीमा के आर-पार नदियों का फिर से पुनर्जीवन करने के लिए संयुक्त रूप से काम कर सकते हैं। हसीना ने भारत में बांग्लादेश उच्चायोग द्वारा उनके लिए आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान पत्रकारों के एक समूह से अनौपचारिक बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। यह पूछे जाने पर कि रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर भारत क्या भूमिका निभा सकता है, हसीना ने कहा, भारत एक बड़ा देश है। यह बहुत कुछ कर सकता है। गौरतलब है कि म्यांमार के रखाइन से जान बचा कर भागे 10 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी वर्तमान में बांग्लादेश में रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।