लोकतंत्र की स्थिरता और आर्थिक बहाली को जारी रखने के लिए भारत ने श्रीलंका को दिया मदद का आश्वासन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकतंत्र की स्थिरता और आर्थिक बहाली को जारी रखने के लिए भारत ने श्रीलंका को दिया मदद का आश्वासन

भारत ने श्रीलंका में अभूतपूर्व राजनीतिक संकट और आर्थिक बदहाली के बीच शनिवार को उसे आश्वस्त किया कि

भारत ने श्रीलंका में अभूतपूर्व राजनीतिक संकट और आर्थिक बदहाली के बीच शनिवार को उसे आश्वस्त किया कि वह देश के लोकतंत्र, स्थिरता और आर्थिक बहाली में सहयोग करता रहेगा। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने को एक मुलाकात में यह आश्वासन दिया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब एक दिन पहले अभयवर्धने ने गोटबाया राजपक्षे का राष्ट्रपति पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया था।
आर्थिक बहाली व लोकतंत्र के लिए हम सहयोग करते रहेंगे – भारतीय उच्चायोग श्रीलंका
भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया कि बैठक में उच्चायुक्त बागले ने ‘‘खासतौर से ऐसे अहम मोड़ पर लोकतंत्र तथा संवैधानिक ढांचे को बनाए रखने में संसद की भूमिका की सराहना की। उन्हें यह बताया कि हम श्रीलंका के लोकतंत्र, स्थिरता और आर्थिक बहाली में सहयोग करते रहेंगे।’’
गौरतलब है कि 2.2 करोड़ की आबादी वाला देश श्रीलंका सात दशकों में सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिसके चलते लोग खाद्य पदार्थ, दवा, ईंधन और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।