कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर गूगल का फैसला-कर्मचारियों को जून 2021 तक घर से काम करने की दी इजाजत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर गूगल का फैसला-कर्मचारियों को जून 2021 तक घर से काम करने की दी इजाजत

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गूगल ने अपने कर्मचारियों को अगले साल जून तक घर से

दुनियाभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर में बरकरार है।  रोजाना करोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कोविड-19  के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गूगल ने अपने कर्मचारियों को अगले साल जून तक घर से काम करने की इजाजत दी है। 
गूगल और अलफाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को जून 2021 तक घर से काम करने की इजाजत देने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पिचाई ने कहा कि ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अगले छह महीने के लिए घर से काम करने की सुविधा दी है और इसी कड़ में गूगल भी अपनी नीति में बदलाव कर इसे आगे बढ़ रहा है। 

राफेल विमानों का पहला जत्था कल भारतीय बेड़े में होगा शामिल, अंबाला एयर बेस पर राफेल के स्वागत की पूरी हुई तैयारी

इससे पहले गूगल ने साल के अंत तक अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दी थी। कंपनी के इस फैसले से दुनियाभर में अलफाबेट के दो लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।