कोरोना संकट के बीच, टोक्यो के दक्षिण द्वीपों पर आया भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कोरोना संकट के बीच, टोक्यो के दक्षिण द्वीपों पर आया भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि टोक्यो के दक्षिण में करीब 1,000 किलोमीटर (620 मील) दूर ओगासावारा

दुनिया इस वक्त करोना के संकट से जूझ रही है। इस बीच, टोक्यो के दक्षिण में प्रशांत महासागर में एक जापानी द्वीप श्रृंखला पर शनिवार को शक्तिशाली भूकंप आया, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इससे अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि टोक्यो के दक्षिण में करीब 1,000 किलोमीटर (620 मील) दूर ओगासावारा द्वीप श्रृंखला के पश्चिम में प्रशांत महासागर में शनिवार शाम को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। एजेंसी ने कहा कि भूकंप का अधिकेंद्र समुद्र की सतह से 450 किलोमीटर (280 मील) की गहराई में था, सूनामी का कोई खतरा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।