इजरायल में जापानी प्रधानमंत्री आबे को जूते में खाना परोसने पर हंगामा

NULL

इजरायल और मिडिल ईस्‍ट के दौरे पर जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे को इजराइल में अजीबोगरीब तरीके से खाना परोसा गया। इस दौरे पर उनकी पत्‍नी भी उनके साथ थीं। जापान के प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ 2 मई को शाही डिनर किया।

Shoes Dinner1

इजरायल के सेलिब्रिटी शेफ़ मोशे सेगेव ने इस ड‍िनर पर अजीबोगरीब तरीके से खाना परोसा। मोशे सेगेव के अनुसार इसे फूड आर्ट कहते हैं। शेफ़ सेगेव ने इस भोज में जूते में डेज़र्ट परोसा। सूत्रों के अनुसार कुछ चुनिंदा मिठाईयां और चॉकलेट ‘धातुओं के बने जूते’ में रखकर परोसे गए। जापान की संस्कृति में भी जूते को बेहद अपमानजनक माना जाता है।

आबे ने डेजर्ट जूते में डिनर पर कोई आपत्ति नहीं ली मगर जापानी और इसराईली राजनयिकों को यह बात ज्यादा पसंद नहीं आई। एक जापानी राजनयिक ने इस की निंदा करते हुए कहा है कि दुनिया में ऐसी कोई संस्कृति नहीं है जिसमें जूतों को टेबल पर रखा जाता है। अगर ये मज़ाक था तो हमें ये मजेदार नहीं लगा। हम अपने प्रधानमंत्री के साथ हुए इस व्यवहार से नाराज हैं। इधर इसराईल के विदेश विभाग ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि हमारे शेफ काफी क्रिएटीव हैं और हम उनके काम की तारीफ करते हैं। शेफ मोशे सेगवे ने अपने इंस्टाग्राम पर डेजर्ट जूते की तस्वीर भी डाली थी।

जिस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी आई। एक यूजर ने लिखा कि जब आप राजनयिकों को खाना परोस रहे हैं तो आपको कम से कम एक बार उनके बारे में पता लगाना चाहिए। जापान में जूतों को बेहद अपमानजनक माना जाता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा की ये देश इस बात को कभी भूल नहीं पाएगा। सेगेव मैं तु्म्हें बहुत प्यार करता था, लेकिन तुमने हमें शर्मिंदा कर दिया। एक राष्ट्र के प्रधानमत्री को इस तरह की शर्मिंदगी शायद ही कभी सहनी पड़ी हो जापान के ज्यादातर लोग इस बात से खफा है।

 

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।