विपक्ष की आंखों में खटक रहा इमरान का सरप्राइज! किसी ने कहा 'देशद्रोही'... किसी ने बताया 'माफिया' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विपक्ष की आंखों में खटक रहा इमरान का सरप्राइज! किसी ने कहा ‘देशद्रोही’… किसी ने बताया ‘माफिया’

पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान पर आरोप

पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ ने रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान पर आरोप लगाया कि उन्होंने देश को अराजक स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। शरीफ ने अपने ट्वीट में कहा,‘‘ यह एक बड़े देशद्रोह से कम नहीं है। आईके (इमरान खान) ने देश को अराजकता में धकेल दिया है। नियाजी और उनके साथियों को मुक्त नहीं होने दिया जायेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संविधान के खुलेआम उल्लंघन के विपरीत परिणाम होंगे। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट संविधान को बनाये रखने में अपनी भूमिका निभायेगा।’’ 
1648988080 s
बिलावल भुट्टो ने इमरान पर लगाए संविधान का उल्लंघन करने के आरोप 
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी पाकिस्तान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान का उल्लंघन किया है। जरदारी ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार ने संविधान का उल्लंघन किया है।अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की अनुमति नहीं दी। एकजुट विपक्ष संसद नहीं छोड़ रहा है। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।’’ उन्होंने सभी संस्थानों से देश के संविधान की सुरक्षा, उसे बनाए रखने, बचाव और लागू करने का आह्वान किया।
1648988009 b
मरियम नवाज ने इमरान को ‘पागल’ दिया करार 
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पुत्री मरियम नवाज ने भी सरकार को ‘माफिया’ बताते हुए उसकी आलोचना की। मरियम ने ट्वीट किया, ‘‘उनके चेहरों को याद रखें। यह वह माफिया समूह है, जिसने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संविधान पर हमला किया है और उसे निरस्त किया है। उन सभी पर अनुच्छेद-6 के तहत मुकदमा चलाया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि किसी को भी अपनी सत्ता बचाने के लिए देश के संविधान को विकृत करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अगर इस पागल और जुनूनी व्यक्ति को इस अपराध के लिए दंडित नहीं किया जाता है, तो आज के बाद इस देश में जंगल का कानून लागू होगा।’’
1648987929 m1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।