गुटेरेस ने पूर्व जासूस पर नर्व एजेंट के इस्तेमाल की निंदा की

NULL

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कथित तौर पर ब्रिटेन में रूस के पूर्व जासूस को नर्व एजेंट के जरिए जहर देने के प्रयास की निंदा की है। गुटेरेस के उपप्रवक्ता हक ने बुधवार को बताया, ‘महासचिव ब्रिटेन में जासूस पर नर्व एजेंट से जहर देने के मामले से चिंतित हैं।

किसी भी परिस्थिति और प्रारूप में नर्व एजेंट रसायन का इस्तेमाल अस्वीकार्य है और यह अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है।’ हक ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘महासचिव ने नर्व एजेंट या रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की निंदा की है और उन्हें उम्मीद है कि इस घटना की पूर्ण जांच होगी।’

गौरतलब है कि रूस के पूर्व जासूस सर्गेइ स्क्रिप्ल (66) और उनकी बेटी यूलिया (33) चार मार्च को दक्षिणी इंग्लैंड में एक शॉपिंग सेंटर के बाहर एक बेंच पर बेहोशी की हालत में मिले थे। दोनों फिलहाल अस्पताल में हैं और इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।