नाईजीरिया के उत्तरपश्चिम हिस्से में बंदूकधारियों ने 32 लोगों की हत्या की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नाईजीरिया के उत्तरपश्चिम हिस्से में बंदूकधारियों ने 32 लोगों की हत्या की

नाईजीरिया के पश्चिमोत्तर ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम 32 लोगों की मौत के लिए सशस्त्र गिरोहों के

नाईजीरिया के पश्चिमोत्तर ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम 32 लोगों की मौत के लिए सशस्त्र गिरोहों के हमलों को जिम्मेदार ठहराया गया है। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी।
नाईजीरिया की राजधानी अबूजा से करीब 143 मील दूर काडुना प्रांत के काजूरा क्षेत्र के निवासी सोलोमोन ने बताया कि रविवार को बंदूकधारियों ने चार गांवों पर हमला किया , वे घंटों तक एक गांव से दूसरे गांव तक घूमते रहे। घटिया दूरसंचार के कारण लोग हमला की सूचना नहीं दे पाये। नाईजीरिया के उत्तरी हिस्सों में अक्सर ऐसा होता है।
काडुना में हत्याओं की इस खबर आने से महज कुछ समय पहले दक्षिणपश्चिमी प्रांत ओंडो में कैथोलिक गिरजाघर में एक हमले में 30 लोग मारे गये थे। नाईजीरिया की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओंडो में हमला इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस ग्रुप के चरमपंथी विद्रोहियों ने किया। अडारा डेवलपमेंट एसोसिएशन के अनुसार काडुना प्रांत में हमले के बाद गांवों से कम से कम 32 शव निकाले गये हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।