पेरु में कुछ दिन से सरकार के विरोध में प्रदर्शन चल रहे है। प्रदर्शन तेज होने के कारण अरेक्विपा शहरों में हवाई अड्डों का संचालन बंद कर दिया गया है। परिवहन एवं संचार मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को पेरु में राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे के इस्तीफे और कांग्रेस को भंग करने की मांग को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुआ है। पेरु के प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिला है। बता दें कि इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली थी प्रदर्शनकारियों की मांग है कि तात्कालिक राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे को पद से हटाया जाए। पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को जेल से रिहा की की मांग उठा रहें है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक वह प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
पेरु मंत्रालय की और से क्या दी गई जानकारी ?
मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा कि एहतियाती उपाय के रूप में कस्को में अलेजांद्रो वेलास्को एस्टेट अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे एवं अरेक्विपा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
आखिर क्यों बंद करना पड़ा इन हवाई अड्डा?
पेरूवियन रेडियो आरपीपी के अनुसार उपद्रवियों के समूहों ने इन हवाई अड्डों की इमारतों पर कब्जा करने की कोशिश की। रिपब्लिका अखबार ने बताया जुलियाका शहर में भी प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय हवाईअड्डे पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर उन्हें तितर-बितर कर दिया।
प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
पेरू की संसद ने पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो पर 07 दिसंबर, 2022 को महाभियोग लगाया। उन्हें तख्ता पलटने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया और तत्कालीन प्रधानमंत्री दीना बोलुआर्टे को देश का नया नेता नियुक्त किया गया था। मीडिया ने बताया कि विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई है।