रंग बिरंगा डूडल बनाकर गूगल ने बनाया अपना 19वं जन्मदिन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रंग बिरंगा डूडल बनाकर गूगल ने बनाया अपना 19वं जन्मदिन

NULL

इंटरनेट सर्च इंजन गूगल बेहद आकर्षक और रंग बिरंगा डूडल बनाकर आज अपना 19वं जन्मदिन मना रहा है।गूगल द्वारा बनाए गए खास एनिमेटेड डूडल में Google का ‘G’ एक गुब्बारे को फुलाते हुए दिख रहा है। इसके बाद इस फूले हुए गुब्बारे से ही Google के बाकी अक्षर बनते नज़र आएंगे।

1 987डूडल में एक वीडियो दिखाया गया है जिसमें गुब्बारे से गूगल लिखते हुए, विभिन्न रंगों की टोपियां, तोहफे और केक को दिखाया गया है। इसमें एक सरप्राइज स्पिनर भी बनाया गया है और गूगल की स्थापना से लेकर अब तक की कई ज्ञानवर्धक जानकारियां दी गई हैं।

3 547गूगल की स्थापना वर्ष 1998 में पीएचडी के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी। गूगल साल 2006 से 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाता है। इससे पहले वह 26 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाता था।

4 489हालांकि, गूगल डॉट कॉम (google।com) का डोमेन 15 सितंबर 1995 को रजिस्टर किया गया था, इस लिहाज़ से गूगल का जन्मदिन 15 सितंबर को होना चाहिए। हालांकि लैरी पेज और सर्जी बिन ने 4 सितंबर 1998 को गूगल को एक कंपनी के तौर पर रजिस्टर किया और कंपनी के नाम पर पहला बैंक अकाउंट भी खुलवाया।

5 418इस लिहाज़ से 4 सितंबर को भी गूगल का जन्मदिन मनाया जा सकता है। साल 1998 में ही 30 अगस्त को कंपनी ने अपना पहला डूडल जारी किया था।बता दें कि गूगल अब तक चार अलग-अलग तारीखों पर अपना जन्मदिन मना चुका है। अपने 15वें जन्मदिन पर गूगल ने खुद कहा था कि कंपनी को नहीं पता कि गूगल का असली जन्मदिन कब होता है।

2 589

गूगल दुनिया का सबसे ताकतवर सर्च इंजन है। अपनी शुरुआत के 18 साल बाद आज यह दुनिया की सबसे ताकतवर कंपनियों में शुमार है। इसके फाउंडर लैरी पेज और सर्जी बिन को फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में क्रमश: 12वें और 13वें स्थान पर रखा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।