France: मुस्लिम महिलाओं पर लगी पाबंदी को लेकर कोर्ट ने किया बड़ा फैसला, जानिए क्या कहा

फ्रांस में मुस्लिम महिलाओं द्वारा स्विमिंग पूल में पहने जाने वाले बुर्किनी को लेकर विवाद थमता नजर नहीं

फ्रांस में मुस्लिम महिलाओं द्वारा स्विमिंग पूल में पहने जाने वाले बुर्किनी को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। समय-समय पर फ्रांस की स्थानीय सरकारें  और कोर्ट इस पर प्रतिबंध लगाते रहे हैं। तटीय शहर फ्रेजस में भी बुर्किनी पर प्रतिबंध था जिस पर काफी विवाद भी हुआ था लेकिन अब वहां की अदालत ने इस परलगे प्रतिबंध को निलंबित कर दिया है।  
महिलाओं को नहाते वक्त बुर्किनी पहनने की इजाजत नहीं थी
सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय फ्रेजस प्रशासन ने बुर्किनी पर प्रतिबंध लगा दिया था मुस्लिम महिलाओं को सार्वजनिक  स्विमिंग पूल अथवा समुद्र में नहाते वक्त बुर्किनी पहनने की इजाजत नहीं थी। यह फैसला फ्रेजस के धुर-दक्षिणपंथी मेयर डेविड रैचलाइन की पहल पर लिया गया था। 
 सार्वजनिक स्थानों पर तटस्थता के सिद्धांत का गंभीर उल्लंघन
दरअसल, पिछले साल भी फ्रांस में बुर्किनी को लेकर काफी बवाल मचा था।मई 2022 में फ्रांस के ग्रेनोबल शहर के मेयर ने स्विमिंग पूल नियमों में बदलाव कर शहर के सभी सरकारी स्विमिंग पूल में बुर्किनी समेत सभी तरह के स्विमसूट पहनने की छूट दे दी। इस पर फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्ड डारमैनिन भड़क गए थे और उन्होंने कहा था कि स्थानीय प्रशासन का फैसला अस्वीकार्य है और वो इस फैसले को उलट देंगे. इसके कुछ ही दिन बाद फ्रांस की एक अदालत ने ग्रेनोबल प्रशासन के फैसले को निलंबित कर दिया था। अदालत ने कहा था कि यह फैसला सार्वजनिक स्थानों पर तटस्थता के सिद्धांत का गंभीर उल्लंघन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।