कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करते तीन भारतीयों समेत चार गिरफ्तार
Girl in a jacket

कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करते तीन भारतीयों समेत चार गिरफ्तार

अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे कम से कम तीन भारतीयों समेत चार लोगों को कनाडा सीमा से सटे एक स्थान से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने एक महिला सहित चार लोगों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे बफेलो शहर में अंतरराष्ट्रीय रेलमार्ग पुल पर चलती मालगाड़ी से कूदे थे।

 Highlights 

  • कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश 
  • पुरुषों ने उस महिला को छोड़ दिया जो घायल हो गई थी  
  • चारों लोगों के पास कोई दस्तावेज़ नहीं  

पुरुषों ने उस महिला को छोड़ दिया जो घायल हो गई थी

चौथा शख्स डोमिनिकन गणराज्य का नागरिक है। पुलिस के करीब आते ही पुरुषों ने उस महिला को छोड़ दिया जो घायल हो गई थी और वहां से फरार हो गए लेकिन पुलिस ने पुरुषों का पीछा करके उन्हें पकड़ लिया गया। घायल महिला को एरी काउंटी शेरिफ के अधिकारियों और अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों (सीबीपी) ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद महिला को एम्बुलेंस से स्थानीय चिकित्सा केंद्र ले जाया गया।

चारों लोगों के पास कोई दस्तावेज़ नहीं

जांच से पता चला है कि इन चारों लोगों के पास कोई दस्तावेज़ नहीं थे। मीडिया को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि तीनों पुरुषों को बटाविया संघीय निरोध केंद्र में हिरासत में रखा गया है जहां वे निर्वासन की सुनवाई होने तक बंद रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।