इंडोनेशिया में भूस्खलन से चार मरे, बाढ़ से 236 लोग बेघर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इंडोनेशिया में भूस्खलन से चार मरे, बाढ़ से 236 लोग बेघर

अधिक लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गये हैं। इस देश में भारी बारिश की वजह

इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में भूस्खलन और बाढ़ के कारण चार लोगों की मौत हो गई है और 236 लोग बेघर हो गये हैं। आपदा प्रबंधन एवं बचाव एजेंसी के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पैसिटन जिले के आपदा प्रबंधन एवं राहत एजेंसी के अधिकारी रहमत सालसा ने कहा कि भूस्खलन के कारण उपजिला केबोनागुग के पहाड़ गावं सिडोमुलयो पर पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में एक मकान आ गया। मकान में रहने वाले चारों लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश होने से 50 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी। क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति निर्मित गयी है जिससे 236 से अधिक लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गये हैं। इस देश में भारी बारिश की वजह से अक्सर भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।