प्रशिक्षण के दौरान चार इंडोनेशियाई सैनिक मारे गए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रशिक्षण के दौरान चार इंडोनेशियाई सैनिक मारे गए

NULL

जकार्ता : दक्षिण चीन सागर में प्रशिक्षण के दौरान तोप के गोले से चार इंडोनेशियाई सैनिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। घटना कल की है जब इंडोनेशिया के तांजुंग दातुक नातुना में अभ्यास के दौरान तोप में गड़बड़ी आ गई। इस अभ्यास में सेना की रिजर्व बटालियन शामिल थी। सेना के प्रवक्ता अल्फे्रत डेनी तुजेह ने कहा, ”तोप अनियत्रिंत हो गयी और वहां मौजूद सैनिक उसका शिकार बन गए।” उन्होंने बताया कि घायल आठ लोगों में से चार की हालत गंभीर है। 2003 में खरीदी गई तोप का एक दिन पहले भी इस्तेमाल किया गया था। तब इसमें कोई समस्या नहीं थी। सेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

(एएफपी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।