एच-1 बी वीजा धोखाधड़ी में चार भारतीय अमेरिकी कार्यकारी गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एच-1 बी वीजा धोखाधड़ी में चार भारतीय अमेरिकी कार्यकारी गिरफ्तार

एच-1 बी एक गैर आव्रजक वीजा है जिसके जरिये अमेरिकी कंपनियां विशेष दक्षता वाले कामकाज के लिए विदेशी

दो आईटी स्टाफिंग कंपनियों के चार भारतीय अमेरिकी कार्यकारियों को धोखाधड़ीपूर्ण तरीके से एच-1 बी वीजा कार्यक्रम का इस्तेमाल करने पर अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक विभाग ने कहा कि इन लोगों ने इसके जरिये अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अनुचित लाभ पाया।
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पहले ही लोकप्रिय एच-1बी वीजा कार्यक्रम के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। एच-1 बी एक गैर आव्रजक वीजा है जिसके जरिये अमेरिकी कंपनियां विशेष दक्षता वाले कामकाज के लिए विदेशी पेशेवरों की नियुक्ति करती हैं। न्यायिक विभाग ने मंगलवार को कहा कि विजय माने (39), वेंकटरमन्ना मन्नम (47) और फर्नेंडो सिल्वा (53) को न्यू जर्सी से गिरफ्तार किया गया। 
वहीं, सतीश वेमुरी (52) को कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया गया। इन लोगों को वीजा धोखाधड़ी में गिरफ्तार किया गया है। वेमुरी एक जुलाई को अमेरिकी मजिस्ट्रेट स्टीवन सी मेनियन के समक्ष पेश हुए। वहीं मन्नम और सिल्वा अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज लेडा डन के समक्ष नेवार्क संघीय अदालत में 25 जून को पेश हुए। माने 27 जून को अदालत में पेश हुए। सभी आरोपियों को 2,50,000 डॉलर के बांड पर रिहा कर दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।