पूर्व राष्ट्रपति जरदारी की बहन फर्जी खाता मामले में गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व राष्ट्रपति जरदारी की बहन फर्जी खाता मामले में गिरफ्तार

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के शीर्ष भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने फर्जी बैंक खातों के जरिए धनशोधन से जुड़े एक

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के शीर्ष भ्रष्टाचार विरोधी निकाय ने फर्जी बैंक खातों के जरिए धनशोधन से जुड़े एक मामले में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बहन को गिरफ्तार किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी है। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अधिकारियों ने   फरयाल तालपुर (61) को इस्लामाबाद में गिरफ्तार किया। इससे पहले सोमवार को उनके भाई और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष जरदारी को गिरफ्तार किया गया था। 
इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने फर्जी बैंकों खातों से कथित रूप से धनशोधन के एक बहुचर्चित मामले में सोमवार को दो नेताओं की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। अदालत ने ब्यूरो को जरदारी और तालपुर को गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी। उनके पास देश के उच्चतम न्यायालय में अपील करने का विकल्प है। जियो न्यूज ने ब्यूरो के अधिकारियों के हवाले से कहा कि तालपुर को उनके इस्लामाबाद आवास में ही हिरासत में रखा जाएगा। उनके आवास को उप-जेल घोषित किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्यूरो शनिवार को तालपुर को अदालत में पेश कर सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।