पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल सत्तार का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल सत्तार का निधन

उन्होंने भारत, ऑस्ट्रिया और सोवियत संघ में पाकिस्तान के राजदूत के रूप में भी कार्य किया था।

ऐतिहासिक आगरा शिखर वार्ता के समय पाकिस्तान के विदेश मंत्री रहे अब्दुल सत्तार का रविवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। वह 1999 से लेकर 2002 तक देश के विदेश मंत्री थे। इस दौरान सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ का देश पर शासन रहा था। 
वह मुशर्रफ और तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बीच आगरा में हुई शिखर वार्ता के दौरान पाकिस्तानी नेता के साथ थे। 
उन्होंने भारत, ऑस्ट्रिया और सोवियत संघ में पाकिस्तान के राजदूत के रूप में भी कार्य किया था। वह एक लेखक भी थे और उन्होंने पाकिस्तान की विदेश नीति पर एक किताब भी लिखी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।