नेपाल में बाढ़, भूस्खलन ने 113 लोगों की जान ली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन ने 113 लोगों की जान ली

बारिश से संबंधित आपदाओं से देश के 77 में से 67 जिले प्रभावित हैं।

काठमांडू : नेपाल में मूसलाधार मानसूनी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से 113 लोगों की जान चली गई जबकि 38 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। काठमांडू घाटी के कुछ हिस्सों समेत मध्य और दक्षिणी नेपाल के कई इलाकों में बीते दो हफ्तों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पानी भरा हुआ है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि इस मानसून में कम से कम 113 लोगों की जान गई है जबकि 67 अन्य घायल हुए हैं। 
समूचे नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ की हालिया घटनाओं में कम से कम 38 लोग लापता हो गए हैं। बारिश से संबंधित आपदाओं से देश के 77 में से 67 जिले प्रभावित हैं। सरकार ने सेना और पुलिस कर्मियों को राहत कार्य में लगाया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से जल-जनित बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए मदद मांगी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।