श्रीलंका में ध्वज का अपमान, श्रमिक संगठन का नेता गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीलंका में ध्वज का अपमान, श्रमिक संगठन का नेता गिरफ्तार

श्रीलंका में एक श्रमिक संगठन के नेता को राष्ट्रपति कार्यालय में अवैध तरीके से प्रवेश करने और राष्ट्रपति

श्रीलंका में एक श्रमिक संगठन के नेता को राष्ट्रपति कार्यालय में अवैध तरीके से प्रवेश करने और राष्ट्रपति के ध्वज को चादर की तरह उपयोग करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।यह घटना करीब तीन सप्ताह पहले की है, जब पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोग जबरन राष्ट्रपति भवन में प्रवेश कर गए थे।
‘डेली मिरर’ अखबार की खबर के अनुसार, 54-वर्षीय आरोपी की पहचान उडेनी कलुतंतरी के रूप में हुई है, जो एक बंदरगाह पर सुरक्षा अधिकारी है। उडेनी को कोलंबो के डैम स्ट्रीट थाने में आत्मसमर्पण के बाद गिरफ्तार किया गया।
खबर के अनुसार, उडेनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उसे राष्ट्रपति के आधिकारिक ध्वज को बिस्तर की चादर के तौर पर उपयोग करते देखा जा सकता है।श्रीलंका पुलिस ने कहा कि उडेनी को राष्ट्रपति कार्यालय में अवैध तरीके से प्रवेश करने और राष्ट्रपति के ध्वज को चादर की तरह उपयोग करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।