Firing In Oman: ओमान की मस्जिद में गोलीबारी, एक भारतीय समेत 6 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Firing in Oman: ओमान की मस्जिद में गोलीबारी, एक भारतीय समेत 6 की मौत

Firing in Oman: ओमान में एक मस्जिद के करीब फायरिंग का खबर सामने आई है। ओमान के वादी अल-कबीर में एक मस्जिद के पास गोलीबारी में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए है। रॉयल ओमान पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर इसके बारे में जानकारी दी। ओमान के विदेश मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि, इस फायरिंग में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई तो वहीं एक घायल है। इस फायरिंग में मरने वालों की कुल संख्या छह है, जिसमें से चार पाकिस्तान के हैं।

गोलीबारी में 30 से ज्यादा लोग घायल

रॉयल ओमान पुलिस ने आनलाइन जारी एक बयान में बताया कि यह गोलीबारी ओमान की राजधानी मस्कट के वादी कबीर इलाके में हुई. पुलिस ने यह नहीं बताया कि यह हमला किस वजह से किया गया था. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस गोलीबारी में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं.

पाकिस्तान के चार नागरिकों की मौत

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में शामिल तीन बंदूकधारी को मार गिराया गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, इस घटना में कम से कम चार पाकिस्तानी मारे गए। इसके अलावा 30 पाकिस्तानियों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने आगे कहा कि वह स्थिति से निपटने के लिए सभी सुरक्षा उपाय अपना रहे हैं। सबूत इकट्ठा करने और जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्ट में आगे कहा गया कि रॉयल ओमान पुलिस मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। ओमान पश्चिमी एशिया में अरब प्रायद्वीप के दक्षिणपूर्वी तट पर स्थित है। इसकी सीमा उत्तर में यूएई, पश्चिम में सऊदी अरब और दक्षिण में यमन से लगती है। इसकी तटरेखा अरब सागर और ओमान की खाड़ी से लगती है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।