अमेरिका से एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। गोलीबारी की घटना की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी का भी नाम शामिल है। पुलिस की तरफ से कहा जा रहा कि मृतकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है।
मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा
एक रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी की घटना अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना शहर में घटी है। पुलिस द्वारा मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया है, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लोगों से घरों में रहने के लिए कहा है। अब तक इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है, उससे पूछताछ हो रही है।
आरोपी से हो रही पूछताछ
इस घटना के बारे में जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके अनुसार शूटर एक किशोर था, जिसके हाथ में लम्बी बंदूक देखी गई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस बारे में कहा, ‘घायलों को इलाज के लिए वेकमेड अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्थानीय लोगों से घरों में रहने की अपील हमने की है।’