नाइजीरिया में चर्च में गोलीबारी, 11 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नाइजीरिया में चर्च में गोलीबारी, 11 की मौत

NULL

अबुजा : नाइजीरिया के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने आज एक चर्च पर हमला कर दिया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला स्थानीय समुदाय के लोगों के बीच उत्पन्न हुए एक विवाद के बाद हुआ।

पुलिस के अनुसार बंदूकधारियों ने एक व्यक्ति की तलाश के दौरान चर्च पर हमला किया।अनमब्रा राज्य के पुलिस प्रमुख गारबा उमर ने कहा कि बंदूकधारियों ने ओजुबुलु के एक चर्च में तड़के हमला कर दिया। श्री उमर ने बताया कि बंदूकधारी एक स्थानीय व्यक्ति को मारने का प्रयास कर रहे थे। बंदूकधारी उस व्यक्ति की तलाश करते हुए चर्च में घुसे और गोलीबारी की। इस मामले में अभी तक किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस हिंसा को मादक पदार्थों की तस्करी से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र में मुख्य रूप से ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं और चर्च में इस प्रकार की ङ्क्षहसा आम तौर पर नहीं होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।