Girl in a jacket

फिल्मकार हार्वे वाइनस्टाइन कर सकते हैं आत्मसमर्पण

NULL

बदनाम हॉलीवुड फिल्मकार हार्वे वाइनस्टाइन ने एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में आज यहां पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। महीनों पहले कई महिलाओं ने उन पर बुरे बर्ताव का आरोप लगाया था जिसके बाद वैश्विक ‘मी टू’ अभियान चल पड़ा था।

सत्तर से अधिक महिलाओं ने अमेरिकी फिल्मोद्योग में कभी काफी प्रभावशाली रहे वाइनस्टाइन पर बलात्कार समेत यौन दुराचार का आरोप लगाया है । कुछ आरोप तो दशकों पुराने हैं।

सीएनएन की खबर है कि मैनहट्टन अभियोजक 66 वर्षीय वाइनस्टाइन को एक मामले में प्रथम और तृतीय डिग्री बलात्कार तथा दूसरे मामले में प्रथम डिग्री यौनाचार को लेकर आरोपित करेंगे। आज बाद में उन्हें अदालत में पेश किये जाने की संभावना है।

न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट है कि पहले से तय हो चुके जमानत पैकेज के तहत वाइनस्टाइन दस लाख डॉलर की जमानत राशि भरेंगे और वह निगरानी उपकण पहनने पर राजी हो गये हैं। उनकी यात्रा नियंत्रित होगी तथा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा।  न्यूयॉर्क में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।