दुनियाभर में वैश्विक महामारी का खौफ जारी, कोरोना से 4 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुनियाभर में वैश्विक महामारी का खौफ जारी, कोरोना से 4 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत

विश्व में अब तक 70.75 लाख लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस बीमारी

दुनियाभर में वैश्विक महामारी का प्रकोप निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। चीन के वुहान से पिछले साल दिसंबर में शुरू हुए इस खतरनाक वायरस का फैलाव दुनिया के लगभग हर देश में फैल चुका है। विश्व में अब तक 70.75 लाख लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस बीमारी से 4.05 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) के ताजा आंकड़े के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 70,74,998 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,04,985 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 
कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़े के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और ब्राजील तीसरे क्रम पर है। 
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 9987 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,66,598 हो गई है। वहीं इस दौरान 331 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7466 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,29,917 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,29,215 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। 
विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना महामारी से अब तक 1,956,527 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,10,932 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 6,91,758 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 36,455 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 476,658 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 5,971 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2,87,621 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,625 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 
यूरोपीय देश इटली में इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 33,964 लोगों की मौत हुई है और 2,35,278 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में अब तक 2,41,717 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है। 
वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,191 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,91,313 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,209 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,85,750 लोग संक्रमित हुए हैं और 8685 लोगों की मौत हुई है। 
तुर्की में कोरोना से अब तक 1,71,121 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4711 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ देश ईरान में 1,73,832 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8351 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। मेक्सिको में 14,053, बेल्जियम में 9606, कनाडा में 7877, नीदरलैंड में 6032, पेरू में 5465, स्वीडन में 4694, इक्वाडोर में 3621, स्विट्जरलैंड में 1923, आयरलैंड में 1679 और पुर्तगाल में 1485 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़सी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 103,671 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2067 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।