कनेक्टिकट में एक घर में विस्फोट 

NULL

नॉर्थ हेवन : अमेरिका के कनेक्टिकट राज्य में जब पुलिस के साथ स्वैट दल के सदस्य एक घर में किसी व्यक्ति के छिपे होने की सूचना पर वहां पहुंचे तभी मकान में विस्फोट हो गया। यह विस्फोट आज नॉर्थ हेवन में हुआ। टीवी रिपोर्टों के मुताबिक कम से कम तीन पुलिस अधिकारियों को एम्बुलेंस में ले जाते हुए देखा गया है।

मकान के नजदीक रहने वाले लोगों ने पुलिस विभाग के फेसबुक पेज पर बताया कि उन्होंने विस्फोट की आवाज सुनी और उनके घर भी हिलने लगे। वीडियो में पुलिसकर्मी घटनास्थल की ओर भागते हुए दिख रहे हैं। छोटे विस्फोटों की आवाज भी सुनाई दी। पुलिस ने अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है कि वे वहां क्यों गए थे लेकिन सड़कों को बंद कर दिया गया है और लोगों को उस इलाके से दूर रहने के लिए कहा गया है। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए एक घंटे से अधिक समय तक मशक्कत की।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।