US: ट्रंप कैबिनेट में मस्क से लेकर आरएफके जूनियर तक को मिल सकती है जगह, पढ़ें पूरी लिस्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

US: ट्रंप कैबिनेट में मस्क से लेकर आरएफके जूनियर तक को मिल सकती है जगह, पढ़ें पूरी लिस्ट

Trump Cabinet: ट्रंप की अगली सरकार का स्वरूप जानने के लिए हर कोई बेकरार है। वैसे, मस्क से

Donald Trump : डोनाल्ड ट्रंप के कैबिनेट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की ट्रांजिशन टीम ने संभावित उम्मीदवारों को जांचना शुरू कर दिया है। ट्रंप की टीम में रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के शामिल होने की पूरी संभावना है। ये प्रतिष्ठित केनेडी परिवार के सदस्य हैं। वहीं, भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी एवं राजनेता विवेक रामास्वामी भी सूची में हैं। उन्होंने ट्रंप का समर्थन किया था। इनके अलावा ट्रंप के पुराने वफादारों समेत कुछ नए लोग अहम पद पा सकते हैं। बता दें, कैरोलाइन लेविट ट्रंप के चुनाव अभियान की राष्ट्रीय प्रेस सचिव हैं। ऐसे में उनका व्हाइट हाउस प्रेस सचिव बनना लगभग तय है।

मंत्रालय बनाने में मस्क करेंगे मदद

इस साल की शुरुआत में ट्रंप के सबसे मजबूत समर्थक बनकर अरबपति एलन मस्क उभरे थे। मस्क और ट्रंप ने मिलकर नए सरकारी मंत्रालय डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डोजे) प्रस्ताव रखा है। ट्रंप के पिछले प्रशासन में केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) के निदेशक और फिर विदेश मंत्री रहे माइकल पोम्पिओ मौजूदा प्रशासन में रक्षा मंत्री हो सकते हैं। वे इस्राइल के समर्थक हैं। उन्होंने इस्राइल में अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से यरुशलम स्थानांतरित करने में अहम भूमिका निभाई।

रिचर्ड विदेश मंत्री पद के दावेदार

ट्रंप के वफादार सहयोगी रिचर्ड ग्रेनेल हैं। वो विदेश मंत्री या राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के लिए दावेदार हैं। यह ऐसा पद है, जिसके लिए सीनेट की मंजूरी की जरूरत नहीं होती। बता दें, अमेरिका में रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप के जीतने के साथ एक संघीय जज ने बाइडन प्रशासन की उस नीति को रद्द कर दिया, जिसका मकसद अमेरिकी नागरिकों से विवाह करने वाले गैर-दस्तावेज अप्रवासियों के लिए नागरिकता का रास्ता आसान बनाना था। इस निर्णय का असर उन अप्रवासियों पर पड़ना तय है, जो निर्धारित शर्तों का पालन करके अमेरिकी महिला या पुरुष से शादी करके अमेरिकी नागरिकता हासिल कर सकते थे। कार्यक्रम में अमेरिकी नागरिकों के गैर-दस्तावेजी जीवन साथियों और सौतेले बच्चों को देश छोड़े बिना ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने की मंजूरी दी गई थी।

प्रवासी लेंगे तस्करों का सहारा

डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से दुनिया भर में लाखों प्रवासी सकते में हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अब प्रवासी अपनी योजनाएं फिर व्यवस्थित करेंगे और अधिक संख्या में तस्करों को काम पर रखने का सहारा लेंगे। वह संगठित अपराध समूहों का भी साथ लेंगे। ऐसे में वेनेजुएला, मैक्सिको, इक्वाडोर और सेनेगल से होकर रास्ता बनाने की संभावना बढ़ेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।