यूरोपीय देशों ने खनिज तेल और गैस के लिए रूस से आयात पर निर्भरता कम की: लेयेन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूरोपीय देशों ने खनिज तेल और गैस के लिए रूस से आयात पर निर्भरता कम की: लेयेन

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि यूरोप के देशों ने खनिज तेल

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि यूरोप के देशों ने खनिज तेल और गैस की आपूर्ति के लिए रूस से आयात पर निर्भरता काफी हद तक कम कर ली है लेकिन वह अभी तक इस मुश्किल से बाहर नहीं निकले है। लेयेन ने  यूरोपीय आयोग की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अब अगले सर्दी के मौसम की तैयारी अभी से करनी है।
लेयेन ने कही बड़ी बात 
उन्होंने कहा, हम रूस से जो खनिज ईंधन आयात करते है उसके अधिकांश हिस्से का विकल्प निकाल लिया है। हमने नवीकरणीय ऊर्जा का अतिरिक्त प्रबंध दोगुना कर लिया है। लेकिन अभी हम संकट से उबर नहीं पाए हैं हमें अगली सर्दियों की तैयारी करनी है। यूक्रेन- रूस युद्ध को रूस के कुछ कथित हमलों को उसके आतंकवाद का नमूना बताया। उन्होंने कहा कि रूस की औपनिवेशिक मानसिकता ने यूक्रेन के लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है।
किस देश पर निर्भर है यूरोप ?
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यूरोप आज दुर्लभ खनिजों के अपने 98 प्रतिशत आयात के लिए केवल एक देश (चीन) पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि यूरोप के लिए महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने और आपूर्ति के ह्मोतों के विविधीकरण की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।