चीन में गैस लीक से बड़ा धमाका, विस्फोट से आठ लोगों की मौत, पांच घायल

उत्तरपूर्वी चीन में एक इमारत में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण शनिवार को विस्फोट होने और आग

उत्तरपूर्वी चीन में एक इमारत में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण शनिवार को विस्फोट होने और आग लगने की घटना में आठ लोग मारे गए। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि तटीय शहर डालियान में आग लगने के बाद पांच अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चला है।
बता दें कि चीन में लिओनिंग प्रांत के डालियान शहर में शनिवार तड़के एक आवासीय इमारत में तरल गैस सिलेंडर के रिसाव से हुए विस्फोट से आठ लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि घटना के तत्काल बाद दमकल और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अब तक घटना में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भेज दिया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि इमारत को खाली करा लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।