पूर्वी इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्वी इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके

पूर्वी इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप में बृहस्पतिवार को 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिका

पूर्वी इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप में बृहस्पतिवार को 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिका के भूकंप वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी। हालांकि यहां भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार स्थानीय समय के हिसाब से सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर मालुकु प्रांत के अम्बोन से 37 किलोमीटर दूर 29 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया। 
इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। इस द्वीप समूह पर पहले भी कई बार खतरनाक भूकंप आ चुके हैं। एक वयक्ति ने बताया, ‘‘ मैं अपने परिवार के साथ सो रहा था तभी घर हिलने लगा।’’ 

अयोध्या मामला : CJI ने कहा- सुनवाई पूरी करने के लिए 18 अक्टूबर के बाद नहीं मिलेगा समय

उन्होंने कहा, ‘‘ भूकंप वाकई बेहद शक्तिशाली था। हम अपने घरों से बाहर निकले और देखा तो हमारे पड़ोसी भी बाहर निकल रहे थे। सभी घबराए हुए थे।’’ सुलावेसी के पालू में पिछले साल 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से 4,300 लोगों की मौत हो गई थी या लापता हो गए थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।