अल्बानिया में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अल्बानिया में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

अल्बानिया में शनिवार को आये भूकंप के जोरदार झटके के बाद फिर से आये दो झटकों के कारण

अल्बानिया में शनिवार को आये भूकंप के जोरदार झटके के बाद फिर से आये दो झटकों के कारण घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 68 हो गई। रक्षा मंत्री ओल्टा शाका ने यह जानकारी दी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई।
 
राजधानी तिराना के पास बंदरगाह शहर डुरेस से चार मील उत्तर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये जिसके बाद  आए दो और झटकों से इलाके में हड़कंप मच गया। इससे पहले की रिपोर्ट में भूकंप के कारण घायलों की संख्या 52 बतायी गयी थी। 

ह्यूस्टन में PM मोदी ने ऊर्जा कंपनियों के 17 सीईओ से की वार्ता, अमेरिका से LNG पर करार

शाका ने कहा कि पिछले 30 वर्षों के दौरान आये भूकंप के झटकों में सबसे शक्तिशाली था। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 68 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के कारण 46 इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओगर्टा मनस्तिरलिउ ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए राजधानी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। भूकंप के कारण हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।