Earthquake: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, 4.3 की तीव्रता से कांपी धरती
Girl in a jacket

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, 4.3 की तीव्रता से कांपी धरती

अंडमान और निकोबार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि शनिवार आधी रात के बाद करीब 01.05 बजे भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। इसके लगभग 80 मिनट के बाद पड़ोसी देश अफगानिस्तान (afghanistan) में भी भूकंप के झटके लगे।रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। दोनों जगहों पर किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके
  • रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई तीव्रता
  • अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके लगे

आपको बता दें राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया की भूकंप का केंद्र 137 किमी की गहराई पर था। वहीं, भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। वहीं अफगानिस्तान में 4.3 का भूकंप आया।

5 13

भूकंप आने का क्या है कारण?

बता दें पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

6 14

क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?

दरअसल, भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।