Girl in a jacket

Earthquake: नेपाल में भूकंप से 6 लोगों की मौत, भारत के 8 राज्यों में महसूस हुए झटके

भूकंप के झटकों ने लोगों की नींदे उड़ाकर रख दी है। नेपाल में आए भूकंप की वजह से

भूकंप के झटकों ने लोगों की नींदे उड़ाकर रख दी है। नेपाल में आए भूकंप की वजह से मृतकों की संख्या 6 हो गई है। वही, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास हिमालयी क्षेत्र में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। नेपाल में भूकंप की तीव्रता 6.6 थी। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार, बीते रात एक बजकर 57 मिनट पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से लगभग 90 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में नेपाल में था। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कम तीव्रता के भूकंप के झटके कई बार महसूस किए गए हैं।
नेपाल में आया भूकंप 
वही, भारत में भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी केंद्र के अनुसार, नेपाल में देर रात दो बजकर 12 मिनट पर 6.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र डोटी जिले में था। इससे पहले पश्चिमी नेपाल में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। मंगलवार रात नौ बजकर सात मिनट पर 5.7 तीव्रता का और इसके कुछ देर बाद रात नौ बजकर 56 मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस हुआ।
मलबे में दबने से 6 लोगों की मौत 
नेपाल के डोटी जिले के पुलिस कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक भोला भट्टा ने बताया कि भूकंप के दौरान कई मकान क्षतिग्रस्त हुए और उसके मलबे में दबने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। भूकंप संबंधी घटनाओं में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं। भूकंप के झटके उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और गुरुग्राम और गाजियाबाद सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।