अमेरिका में लापता भारतीय बच्ची की जबरन दूध पिलाने से हुई थी मौत , पिता को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमेरिका में लापता भारतीय बच्ची की जबरन दूध पिलाने से हुई थी मौत , पिता को किया गिरफ्तार

NULL

अमेरिका के रिचर्डसन में बरामद शव लापता भारतीय बच्ची का ही निकला। इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस ने तीन साल की शेरिन मैथ्यूज के पिता को फिर गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे की अमेरिकी पुलिस ने आज कहा कि दो सप्ताह से ज्यादा समय से लापता तीन साल की भारतीय लड़की शेरीन मैथ्यूज की मौत हो चुकी है। उसके पिता ने स्वीकार किया कि दूध पीने के दौरान उसका गला अवरूद्ध हो गया। वेस्ले मैथ्यूज और सिनी मैथ्यूज ने शेरीन को गोद लिया था।

तीन वर्षीय शेरीन शारीरिक विकास संबंधी समस्या से ग्रसित थी और उसे बात करने में दिक्कत होती थी। उसे अंतिम बार सात अक्तूबर को टेक्सास के रिचर्डसन शहर में उसके घर के पीछे वाले हिस्से में देखा गया था।

इससे पहले रिचर्डसन पुलिस ने घोषणा की थी कि उन्हें एक सुरंग से एक छोटी बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने आशंका जताई थी कि यह शव संभवत: शेरीन का है, लेकिन उन्होंने शव की पहचान की पुष्टि नहीं की थी। शव मैथ्यूज के घर से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर मिला।

पुलिस ने कहा कि चिकित्सा जांच अधिकारियों ने शव की पुष्टि के लिए दंत रिकार्ड को खंगाला और पुष्टि की कि शव लापता लड़की का है। उसकी मौत के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है। रिचर्डसन पुलिस विभाग ने लड़की के पिता को फिर से गिरफ्तार कर लिया। उसके लिए जमानत की राशि 10 लाख डॉलर तय की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।