दुबई में भारतीय की 10 लाख डॉलर की निकली लॉटरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दुबई में भारतीय की 10 लाख डॉलर की निकली लॉटरी

ओमान में रहने वाले भारतीय व्यक्ति की ‘दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर’ ड्रॉ में 10 लाख डॉलर की

दुबई :  ओमान में रहने वाले भारतीय व्यक्ति की ‘दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर’ ड्रॉ में 10 लाख डॉलर की लॉटरी निकली है। 
खलीज टाइम्स ने खबर दी है कि रघु कृष्णामूर्ति 10 लाख डॉलर की लॉटरी जीतने वाले 143वें भारतीय बन गए हैं। उन्हें अबतक इस बारे में जानकारी नहीं है। 
साल 1999 में शुरू हुई ‘दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर प्रोमोशन’ पांच हजार टिकट निकालती है और एक व्यक्ति को 10 लाख डॉलर जीतने का मौका होता है। 
घोषणा के बाद, पिछले विजेता 40 साल के भारतीय नागरिक रतीश कुमार रवींद्रन नायर के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 
उनकी भी 10 लाख डॉलर की लॉटरी निकली थी। इसके अलावा दो भारतीय नागरिकों को बीएमडब्ल्यू मोटरबाइक मिली हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।