पाकिस्तान के बिगड़ते हालातों ने जनता को देश छोड़ने पर किया मजबूर, कर्ज के सभी दरवाजे बंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तान के बिगड़ते हालातों ने जनता को देश छोड़ने पर किया मजबूर, कर्ज के सभी दरवाजे बंद

पाकिस्तान इन दिनों काफी मुशिकल दौर से गुजर रहा है।काज में डूबे हुए पाकिस्तान की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती

पाकिस्तान इन दिनों काफी मुशिकल दौर से गुजर  रहा है।काज में डूबे हुए पाकिस्तान की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रहे है।बता दें कर्ज के सरहारे चल रही पाकिस्तान की गाड़ी अब थमने लगी है। अभी तक जिस देश और आर्थिक संगठन के साथ पाकिस्तान के अच्छे रिश्ते थे, वो सभी पाकिस्तान की मदद कर चुके हैं, लेकिन अब वो भी रास्ते धीरे-धीरे बंद हो रहे हैं, जिससे पाकिस्तान सरकार की बैचेनी बढ़ती जा रही है।अब डर इस बात का है कि क्या पाकिस्तान का हाल भी श्रीलंका जैसा होने वाला है।  
कुल कर्ज और देनदारी 60 ट्रिलियन 
दरअसल, आर्थिक संकट की वजह से पाकिस्तान अब तक पूरी दुनिया से अरबों रुपये का कर्ज ले चुका है। देश के ऊपर कुल कर्ज और देनदारी 60 ट्रिलियन जो पाकिस्तानी रुपये से भी अधिक है। यह देश की जीडीपी का 89 फीसदी है। वहीं इस कर्ज में करीब 35 फीसदी हिस्सा केवल चीन का है, इसमें चीन के सरकारी वाणिज्यिक बैंकों का कर्ज भी शामिल है। पाकिस्तान पर चीन का 30 अरब डॉलर का कर्ज बकाया है। ऐसे में अगर पाकिस्तान दिवालिया होता है तो इसकी सबसे गहरी चोट चीन पर पड़ने वाली है। 
1676459483 30
इसी बीच  पाकिस्तान के बिगड़ते हालात को देखते हुए लोग पाकिस्तान छोड़कर भागने लगे हैं। बता दें पाकिस्तान से विदेश जाने वाले लोगों की संख्या में अचानक बढ़ गई है। इतना ही अब पाकिस्तान के पत्रकार नारा लगा रहे हैं कि अब पाकिस्तान जिंदाबाद कहने का वक्त नहीं, पाकिस्तान से जिंदा भाग कहने का नारा बुलंद होने लगा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।