बीफ पर इतने बवाल के बावजूद भारत है दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बीफ पर इतने बवाल के बावजूद भारत है दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक

NULL

ये आपके लिए चौंकाने वाली खबर हो सकती है पर ये हकीकत है की जिस देश में बीफ को लेकर आये दिन बवाल मचा रहता है वो खुद दुनिया के सबसे बड़े बीफ निर्यातकों में से एक है। जी हाँ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत , ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया के बाद इस सूची में तीसरे स्थान पर है।

2 480फूड एंड एग्रीकल्चरल ऑर्गेनाइजेशन और ऑर्गेनाइजेशन फोर इकॉनोमिक कॉर्पोरेशन ने साझा रिपोर्ट में बताया है की भारत से वर्ष २०१६ में करीब 10.95 मिलियन टन बीफ का निर्यात किया गया और आने वाले सालों में ये आकंडे और बढ़ेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है की वर्ष 2026 में भारत से बीफ निर्यात के आंकड़े बढ़कर करीब 12.43 मिलियन टन होने की उम्मीद है।

3 395ऐसा जरूरी नहीं है की आने वाले समय में भारत इस सूची में ये स्थान बरकरार रखेगा हो सकता है वो पहले या दुसरे स्थान पर भी आ जाये या तीसरे स्थान से नीचे चला जाए पर हालिया आंकड़े बताते है कई देश भारत से भरी मात्र में बीफ का आयात करते है जिनमे म्यांमार जैसे देश प्रमुख है।

4 318आपको बता दें इस बीफ निर्यात में सबसे ज्यादा भैंस के मांस होने का दावा किया गया है। लेकिन अगर कुल मिलकर देखा जाए तो कई पशुओं का मांस बीफ की श्रेणी में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।