रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के दौरे पर, हथियारों की डील को लेकर होगी चर्चा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस के दौरे पर, हथियारों की डील को लेकर होगी चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। राजनाथ सिंह के इस दौरे

चीन के साथ जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय रूस यात्रा पर है। रक्षा मंत्री आज भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे रूसी नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। रक्षा मंत्री का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।राजनाथ सिंह के इस दौरे में रूस के साथ चल रही डील को लेकर चर्चा होगी।

ओडिशा के पुरी में भक्तों की अनुपस्थिति में पहली बार शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

राजनाथ रूस के उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे और द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 24 जून को मॉस्को में आयोजित भव्य सैन्य परेड में शामिल होंगे। माना जाता है कि रक्षा मंत्री इस दौरान रूस के नेताओं के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य तथा समूचे रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर भी चर्चा कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विदेश यात्रा पर प्रतिबंध के बाद चार महीने में किसी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री की यह पहली विदेश यात्रा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।