दक्षिणी ईरान में खतरनाक विस्फोट हुआ ,133 लोगों के घायल होने की खबर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दक्षिणी ईरान में खतरनाक विस्फोट हुआ ,133 लोगों के घायल होने की खबर

दक्षिणी ईरान में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट से कम से कम 133 लोग घायल हो गए। देश

दक्षिणी ईरान में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट से कम से कम 133 लोग घायल हो गए। देश के एक सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तेहरान से लगभग 770 किलोमीटर दक्षिण में स्थित फार्स प्रांत के दक्षिणी शहर फिरोजाबाद में सोमवार शाम एक अमोनियम टैंक से रिसाव के कारण विस्फोट हुआ। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। 
हादसे में 133 लोग घायल 
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख वाहिद होसैनी के अनुसार 133 घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, जिनमें से 114 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों में से अधिकतर कारखाने के कर्मचारी थे। विस्फोट के बाद घटनास्थल के पास सब कुछ बंद कर दिया गया। 
 तकनीकी विफलताओं की वजह से  विस्फोट 
एक प्रमुख सड़क को अधिकारियों ने मंगलवार को फिर से खोल दिया। ईरान में औद्योगिक स्थलों पर आग या विस्फोट की घटनाएं होती रहती है। जिसका मुख्य कारण अकसर तकनीकी विफलताएं सामने आता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।