चक्रवाती तूफान वायु से घबराया चीन, 10 चीनी समुद्री जहाजों ने भारत में ली शरण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चक्रवाती तूफान वायु से घबराया चीन, 10 चीनी समुद्री जहाजों ने भारत में ली शरण

चक्रवाती तूफान वायु के प्रभाव से बचने के लिए 10 चीनी समुद्री जहाजों ने भारत में शरण ली

चक्रवाती तूफान वायु के प्रभाव से बचने के लिए 10 चीनी समुद्री जहाजों ने भारत में शरण ली है। इन पोतों को महाराष्ट्र के रत्नागिरी बंदरगाह में शरण दी गई। आपको बता दे कि भारतीय तटरक्षक महानिरीक्षक केआर सुरेश ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने उन्हें सुरक्षा घेरा के तहत वहां रहने की इजाजत दी है।
आपको बता दे कि अरब सागर के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी-मध्य क्षेत्र के ऊपर बन रहा चक्रवाती तूफान ‘वायु’ 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपश्चिम क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। 
भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। 
मौसम विभाग ने बताया कि तूफान 11 जून को तड़के दो बजकर 30 मिनट पर अरब सागर के पूर्वी-मध्य हिस्से के ऊपर पहुंच गया। तूफान ‘वायु’ अभी लक्षद्वीप से 410 किलोमीटर, मुंबई से 600 किलोमीटर तथा गुजरात से 740 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। 
तूफान के अगले 24 घंटों के दौरान भीषण चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। 
तूफान ‘वायु’ के 13 जून की सुबह तक गुजरात के पोरबंदर और महुआ तट तक पहुंचने की आशंका है। ‘वायु’ के कारण 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।