Cyclone Chido: फ्रांस के मायोट क्षेत्र में चक्रवात चिडो ने भयंकर तबाही मचाई है। शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि अबतक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और संख्या बढ़कर हजारों में भी पहुंच सकता है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात चिडो से हुई तबाही पर दुख जताते हुई हरसंभव सहायता मुहैया कराने की बात कही है।
200 km से ज्यादा गति से चलीं हवाएं
फ्रांसीसी मौसम सेवा के अनुसार, चिडो के कारण 220 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से हवाएं चलीं, जिससे मायोट में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। अफ्रीका के पूर्वी तट से लगभग 800 किलोमीटर दूर दो मुख्य द्वीपों में फैली मायोट की आबादी 3 लाख से अधिक है। कुछ जगह तो पूरा इलाका ही तबाह हो गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई पेड़ उखड़ गए और नावें पलट गईं या डूब गईं। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
मायोट की आबादी 3 लाख से अधिक

PM मोदी ने हर संभव मदद का किया ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत फ्रांस के साथ एकजुटता से खड़ा है और हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि मायोत में चक्रवात चिडो से हुई तबाही से गहरा दुख हुआ। मेरे प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के नेतृत्व में फ्रांस इस त्रासदी को मजबूती और संकल्प के साथ पार कर लेगा।