भ्रष्टाचार मामला: पाकिस्तान लौटने पर नवाज शरीफ का दामाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भ्रष्टाचार मामला: पाकिस्तान लौटने पर नवाज शरीफ का दामाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार

NULL

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों ने अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद को उनके खिलाफ लंबित भ्रष्टाचार के मामलों में आज यहां के हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की टीम ने सेना के पूर्व कैप्टन मोहम्मद सफदर को हिरासत में ले लिया।

वह कुछ ही मिनट पहले लंदन से अपनी पत्नी मरियम नवाज के साथ बेनजीर भुट्टो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरे थे। गत 8 सितंबर को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम, बेटे हुसैन और हसन तथा दामाद सफदर के खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से एक मामले में एनएबी ने सफदर का नाम शामिल किया है।

दंपति भ्रष्टाचार निरोधी न्यायाधिकरण के समक्ष पेश होने आया था। एनएबी अधिकारियों ने बताया कि बाद में सफदर को इस्लामाबाद की एक अदालत में पेश किया गया। मरियम को हिरासत में नहीं लिया गया है लेकिन वह उसी अदालत में अलग से पेश हुई। शरीफ के वकील ने उनकी पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए उन्हें आज पेशी से छूट देने का अनुरोध करते हुए आवेदन दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।