कोरोना वायरस : दुनिया भर में छह हजार से अधिक मौतें

चीन में अब तक सर्वाधिक 3,199 मौतें हो चुकी हैं

पेरिस : कोरोना वायरस से स्पेन में हुई मौतों की संख्या बढ़ने के कारण वैश्विक स्तर पर इस विषाणु से संक्रमण के कारण हुई मौतों का आंकड़ा छह हजार के पार चला गया। विभिन्न आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएफपी द्वारा की गई गणना से यह सूचना प्राप्त हुई। 
स्पेन में पिछले 24 घंटे में 105 लोगों की मौत के बाद विश्व में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 6,036 हो गई है और 1,59,844 लोग इस विषाणु से संक्रमित हैं। चीन में अब तक सर्वाधिक 3,199 मौतें हो चुकी हैं और यह महामारी तेजी से यूरोप में फैल रही है जहां इटली में 1,907 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।