चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी, वायरस से 10 और लोगों की मौत, मरने वालो की संख्या 3,199 हुई

चीन में कोरोना वायरस महामारी प्रकोप जारी है। वायरस के रोज नए मामले सामने आ रहे है। वहीँ,

चीन में कोरोना वायरस महामारी प्रकोप जारी है। वायरस के रोज नए मामले सामने आ रहे है। वहीँ,  रविवार को 16 नए ‘‘आयातित’’ मामले और चार नए घरेलू मामले दर्ज किए गए। चीन में वायरस से 10 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 3,199 हो गई है। सभी 10 लोगों की मौत वुहान में हुई है।
देश में संक्रमण के घरेलू मामलों में कमी आ रही है, लेकिन विदेशों से संक्रमित लोगों के देश में आने की संख्या बढ़ रही है। बाहर से आए लोगों के संक्रमण के पिछले सप्ताह में रविवार को सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए।राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि विदेशों से संक्रमित लोगों के आने के मामले बीजिंग और शंघाई समेत शहरों और पांच प्रांतों में सामने आए हैं। चीन में दर्ज किए गए चारों घरेलू नए मामले वुहान में सामने आए हैं।
1584248542 corona 28

कोरोना वायरस से निपटने के लिए PM मोदी आज करेंगे सार्क देशों के साथ चर्चा

चीन में कोरोना वायरस के अब तक 111 आयातित मामले सामने आ चुके हैं। देश में हुबेई से बाहर के क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन कोई नया घरेलू मामला दर्ज नहीं किया गया है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 80,000 मामले सामने आए हैं।
इस बीच, सिंगापुर में कोरोना वायरस के 12 नए मामले आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 212 हो गई है। इन 12 में से नौ मरीज विदेशों में घूमने के दौरान संक्रमित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।