थाईलैंड के अयुथ्थ्या में आरंभ हुआ राममंदिर का निर्माण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

थाईलैंड के अयुथ्थ्या में आरंभ हुआ राममंदिर का निर्माण

शरण के मुताबिक थाईलैंड के अयुथ्थ्या में राम जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट द्वारा भूमि पूजन और धार्मिक अनुष्ठान

राम मंदिर को लेकर यूपी के अयोध्या में विवाद चलता रहता है, लेकिन थाईलैंड के अयुथ्थ्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। थाईलैंड में भी राम मंदिर का निर्माण राम जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट की तरफ से किया जा रहा है। बैंकाक से राम जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जनमजेय शरण ने बताया कि ‘भारत के अयोध्या में राममंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है। इसलिये हम रामभक्तों ने यहां राम मंदिर का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है।

अयुथ्थ्या में राम जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट द्वारा बुधवार को भूमि पूजन के साथ इसकी शुरुआत हो गई। शरण के मुताबिक बुधवार को थाईलैंड के अयुथ्थ्या में राम जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट द्वारा भूमि पूजन और पूरे धार्मिक अनुष्ठान के बाद भव्य राममंदिर का निर्माण शुरू हो गया। उन्होंने कहा, ‘हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि यह हमारे पक्ष में आएगा। अयुथ्थ्या में मंदिर निर्माण के बाद हमारी अयोध्या में भी भव्य राममंदिर बनने का रास्ता निकलेगा।’

महंत जनमेजय ने कहा कि थाईलैंड में राम मंदिर का निर्माण भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि इससे भगवान राम की विचारधारा का प्रचार प्रसार भारत के बाहर भी होगा। बैंकाक में राममंदिर के निर्माण का काम चाव फ्राया नदी के किनारे होगा जो कि शहर के बीचोंबीच बहती है। इतिहास के पन्नों को पलटें तो पन्द्रहवीं सदी में थाईलैंड की राजधानी को अयुथ्थ्या कहा जाता था जिसे स्थानीय भाषा में अयोध्या कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।