न्यूजीलैंड में क्रिस हिपकिंस होंगे नए प्रधानमंत्री,बुधवार को करेंगे शपथ ग्रहण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

न्यूजीलैंड में क्रिस हिपकिंस होंगे नए प्रधानमंत्री,बुधवार को करेंगे शपथ ग्रहण

न्यूजीलैंड में लेबर पार्टी ने रविवार को क्रिस हिपकिंस को पार्टी का नया नेता और देश का 41वां

न्यूजीलैंड में लेबर पार्टी ने रविवार को क्रिस हिपकिंस को पार्टी का नया नेता और देश का 41वां प्रधानमंत्री घोषित किया है। हिपकिंस इससे पहले कई पदों पर रह चुकें है।बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री  जैसिंडा अर्डर्न ने अपने पद से इस्तीफे देने की बात कही थी, जिसके बाद प्रधानमंत्री पद के लिए लेबर पार्टी ने हिपकिंस को न्यूजीलैंड का  नए पीएम बनाने की घोषणा की है। 
लेबर पार्टी की बैठक आयोजित
लेबर पार्टी की आज कॉकस बैठक में हिपकिंस को पार्टी का नया नेता चुना। हिपकिंस वर्तमान में सदन के नेता एवं देश के शिक्षा, पुलिस और लोक सेवा मंत्री हैं। वह जैसिंडा अर्डर्न का स्थान लेने के लिए एकमात्र नामांकित थे। वहीं केलस्टन से सांसद एवं कैबिनेट मंत्री कार्मेल सेपुलोनी को उप प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया है। न्यूत्रीलैंड की राजनीतिक प्रणाली के अनुसार संसद में बहुमत वाली पार्टी सरकार बनाती है और पार्टी नेता प्रधानमंत्री बन जाता है।
देश के किन अहम मुद्दों पर करेंगे कार्य जानें?
हिपकिंस ने बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में वह बुधवार को आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले सप्ताह में मंत्रिमंडल में फेरबदल भी किया जायेगा। उन्होंने घरेलू मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि उच्च मुद्रास्फीति, उच्च आवास की कीमतें और कानून और व्यवस्था का मुद्दा उनकी सरकार के लिए प्रमुख नीतिगत प्राथमिकता होगी।
अर्डर्न ने क्यों चुनाव लड़ने से किया इनकार?
अर्डर्न ने गुरुवार को घोषणा की कि वह फरवरी में प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता के रूप में पद छोड़ देंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह इस साल फिर से चुनाव नहीं लड़गी।। न्यूजीलैंड में आम चुनाव इस वर्ष 14 अक्टूबर को होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।