चीन की नई चाल, हिंद महासागर में भेजे 5 युद्धपोत ,जवाब में भारत ने भी उतारे 8 वॉरशिप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चीन की नई चाल, हिंद महासागर में भेजे 5 युद्धपोत ,जवाब में भारत ने भी उतारे 8 वॉरशिप

NULL

चीन के एक समाचार पोर्टल रॉयटर्स के हवाले से यह खबर आ रही है कि मालदीव में बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच चीन ने 11 युद्धक जहाज पूर्वी हिन्द महासागर में उतार दिए है। इसके जवाब में भारत ने भी अपने 8 वॉरशिप को उतार है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार , चीनी बेड़ा, फ्रिगेट, जल और थल दोनों पर काम आने वाला परिवहन जहाज और पुनःपूर्ति टैंकर ने हिंद महासागर में प्रवेश किया। भारतीय जल सेना के प्रवक्ता डीके शर्मा ने कहा, ”हिंद महासागर में भारत के पास सशक्त सर्विलान्स सिस्टम और साफ समुद्री इलाका है।”

बता दे कि चीन के एक न्यूज पोर्टल (mil.news.sina.com.cn) में दी गई जानकारी से पता चला है कि 6 अन्य पोत के मौजूद होने के बाद भी चीन ने अपने 5 नौसैन्‍य युद्धक पोतों को पूर्वी हिंद महासागर भेजा है, और चीन ने ये कदम तब उठाया है, जब मालदीव में राजनीतिक संकट बढ़ता जा रहा है।

आपको बता दें, कि अभी हाल फिलहाल में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भारत से राष्ट्र में राजनीतिक संकट के समाधान की के लिए सैन्य हस्तक्षेप कि बात कही थी।

आपको बता दें कि हाल ही में मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भारत से राष्ट्र में राजनीति संकट के समाधान के लिए सैन्य दखल की अपील की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के इन पोतों में एक पोत पर विमान और हेलीकॉप्टर उतारने की सुविधा भी है।

गौरतलब है कि, भारत ने काफी लंबे समय से मालदीव के साथ करीब 400 किलोमीटर क्षेत्र के लिए राजनीतिक और सुरक्षा गठजोड़ किया है और इसने कीरब 4 लाख आबादी वाले मुस्लिम बहुल देश में चीन के बढ़ते दबदबे का विरोध किया है। वही इस महीने की शुरुआत में चीन ने अपने देश के नागरिकों को राजनीतिक तनाव खत्म न होने तक मालदीव की यात्रा न करने की चेतावनी दी थी जो अपने लक्जरी होटल, स्कूबा डाइविंग रिजॉर्ट और पारदर्शी उष्णकटिबंधीय समुद्र के लिए मशहूर है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।